PlayBreaking News

5 जनवरी को जारी होगी BJP जिला अध्यक्षों की सूची! 15 को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, कई नेताओं की दावेदारी ने बढ़ाई टेंशन

Follow on Google News
5 जनवरी को जारी होगी BJP जिला अध्यक्षों की सूची! 15 को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, कई नेताओं की दावेदारी ने बढ़ाई टेंशन
मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन चुनाव की कवायद तेज है।  पहले जिला अध्यक्ष के चुनाव होंगे उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा। पार्टी के जानकारों की मानें तो प्रदेश के दर्जनभर जिला अध्यक्ष रिपीट हो सकते हैं। वहीं कई जिलों में नेताओं की दावेदारी होने से सियासी घमासान की स्थिति देखने को मिल रही है। बीजेपी इस बार जिला अध्यक्ष के तौर पर महिलाओं को कमान दे सकती है। कई जिलों में मंत्री और विधायक अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनाने की जुगत में लगे हुए है। कयास लगाए जा रहे है कि संगठन चुनाव से गुजर रही बीजेपी में 5 जनवरी को कोई बड़ा फैसला हो सकता है। इस दिन बीजेपी संगठन के चार ग्रामीण जिलों को मिलाकर 60 जिलों में पार्टी नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर सकती है

महिलाओं को दी जा सकती है जिलों की कमान

पार्टी के जानकारों के मुताबिक 3-4 जिलों को महिला जिला अध्यक्ष मिल सकती हैं। भोपाल, सागर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन सहित अन्य जिलों में महिला जिलाध्यक्ष बनाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्रदेश के सागर, सतना, रीवा, पन्ना, भिंड, मुरैना, बालाघाट, छिंदवाड़ा, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, नरसिंहपुर, गुना, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में सियासी घमासान मचा हुआ है। इन जिलों में कई नेता दावेदारी कर रहे है तो कई नेता अपने चहेतों को जिला अध्यक्ष की कुर्सी दिलाना चाहते है जिसके चलते संगठन में सहमति नहीं बन पा रही है।

पर्यवेक्षक के साथ बैठक के बाद घोषित होंगे जिलाध्यक्ष

बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी की पारदर्शी अनुकरणीय लोकतांत्रिक संगठन पर्व चुनाव प्रक्रिया है जो निरंतर आगे बढ़ रही है।  सभी जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए अपेक्षित कार्यकर्ताओं से राय ले ली गई है। इसके बाद चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक के साथ बैठक होना है। उसके बाद ये सभी जिलाध्यक्ष घोषित हो जाएंगे और निर्वाचित हो जाएंगे।

5 जनवरी बीजेपी में फैसले का बड़ा दिन

बीजेपी में 5 जनवरी का दिन अहम है। इस दिन बीजेपी संगठन के चार ग्रामीण जिलों को मिलाकर 60 जिलों में पार्टी नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर सकती है। जिस तरह विधानसभा और लोकसभा चुनाव में रायशुमारी होती है, बिलकुल इसी तरह से रायशुमारी की जा रही है। इसी के आधार पर पैनल बनाकर श्रेष्ठ का चुनाव किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी सरोज पाण्डे और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश बीजेपी मुख्यालय में जिला अध्यक्षों की अंतिम सूची को तैयार करेंगे।

15 तक होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

एमपी बीजेपी में 5 जनवरी तक जिलाध्यक्षों के नाम सामने आ सकते है। जबकि 15 जनवरी तक माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। अब देखना होगी की वीडी शर्मा के कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें रिपीट किया जाता है या बीजेपी कोई नया ही प्रदेश अध्यक्ष लेकर आएगी। प्रदेश अध्यक्ष पद की कतार में नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया जैसे दिग्गज मंत्रियों के नाम हैं। वही फग्गन सिंह कुलस्ते सुमेर सिंह सोलंकी के नाम भी चर्चा में है। कई दिग्गज नेता प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए दावेदारी कर रहे है।
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts