PlayBreaking News

इंदौर में मुंहबोली बहन और युवक ने जहर खाकर जान दी, रात में टहलने निकले थे

सौरभ की बहन नहीं, इसलिए पड़ोसी लड़की से 8 साल से राखी बंधवाता था
Follow on Google News
इंदौर। मालवीय नगर में एक युवक और मुंहबोली बहन से देर रात जहर खाकर सुसाइड कर ली। दोनों पड़ोस में रहते थे और खाना खाने के बाद बाहर टहलने निकले थे। लौटकर आए तो तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। रात में लड़की की मौत हो गई। सुबह लड़के ने दम तोड़ दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक, मालवीय नगर में रहने वाली कृतिका (19 साल) पुत्री शैलेंद्र गर्ग और बर्फानीधाम में रहने वाले सौरभ (22 साल) पुत्र कल्याण चांदना ने रविवार रात जहर खा लिया। परिजन ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद कृतिका और सौरभ घर से बाहर टहलने निकले थे। कुछ देर बाद दोनों अपने घर लौटे तो उनकी तबीयत बिगड़ चुकी थी। पहले कृतिका और फिर सौरभ को एमवाय अस्पताल भेजा गया। दोनों के परिवार ने बताया कि वह 8 साल से भाई-बहन के रिश्ते में हैं। सौरभ तीन भाई हैं। उसकी बहन नहीं है, इसलिए कृतिका और उसकी तीन अन्य बहनें उन्हें राखी बांधती थी।

कृतिका ने 12वीं पास किया, सौरभ ड्राइवर था

कृतिका के पिता निजी फर्म में अंकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि कृतिका ने 12वीं पास कर ली थी। कुछ समय पहले पढ़ाई छोड़ी थी। इस साल वह कॉलेज में एडमिशन लेने वाली थी। सौरभ के दो बड़े भाई हैं। वह पेशे से ड्राइवर था। उसके पिता भी ड्राइवर हैं।
रविवार रात करीब एक बजे अस्पताल से जहर खाने की सूचना मिली थी। यहां इलाज के दौरान रात में कृतिका और सुबह सौरभ की मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। परिवार के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - तहजीब काजी, टीआई, विजयनगर
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts