PlayBreaking News

Motorola का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च, Redmi और Realme से होगा मुकाबला

Follow on Google News
नई दिल्ली। Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Moto G51 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला ने इसे अपने सबसे किफायती 5G फोन के तौर पर लॉन्च किया है। Moto G51 5G क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 480 प्लस चिपसेट से लैस है और 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। भारत में इसका मुकाबला Redmi Note 10T और Realme Narzo 30 5G से देखने को मिलेगा।

भारत में इतनी है Moto G51 5G की कीमत

Moto G51 को भारत में सिंगल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपए रखी गई है। यह दो कलर ऑप्शन में आता है – ब्राइट सिल्वर, इंडिगो ब्लू। स्मार्टफोन की बिक्री 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी। पिछले महीने, Moto G51 5G को यूरोप में EUR 229.99 (लगभग 19,700 रुपए) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

Moto G51 5G में क्या है खास

डुअल नैनो सिम सपोर्ट वाले मोटो G51 5G स्मार्टफोन माई यूएक्स पर बेस्ड एंड्रॉइड 11 पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस चिपसेट है, जो 4 जीबी रैम के साथ है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल-एचडी प्लस (1,080 x 2,400 पिक्सल) मैक्स विजन डिस्प्ले है जिसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। मोटो G51 5G स्मार्टफोन 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और डेप्थ शूटर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है, जिसमें f/2.2 लेंस है।

बैटरी

मोटोरोला ने Moto G51 5G को 5,000mAh की बैटरी के साथ 20W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ पैक किया है। फोन का कुल डाइमेंशन 170.47x76.54x9.13 एमएम और वजन 208 ग्राम है।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ वी5.1, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts