ब्रिटेन में मां ने 18 माह की बेटी को शराब पिलाकर वीडियो बनाया, पुलिस ने अरेस्ट किया

लंदन। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपनी रोती हुई 18 महीने की बच्ची को कथित तौर पर शराब पिलाते हुए दिख रही है। वीडियो को मां की सहेली ने बनाया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। कोर्ट ने आरोपी मां और उसकी फ्रेंड को दोषी पाया है। पुलिस के सामने जो वीडियो आया वो पिछले साल जनवरी का है। बताया गया है कि इस वीडियो को एडिनबर्ग के बाहरी इलाके मिडलोथियन में रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो में दिखाया गया किस तरह महिला रोती हुई अपनी बच्ची को बोतल से शराब पिलाती है। हालांकि जब शराब की बोतल बच्ची के होंठों से लगती है, तो बच्ची अपना मुंह हटाने की कोशिश करती है, लेकिन महिला कांच की बोतल को उसके मुंह की ओर धकेलती है। चेहरे पर जूम किया गया कैमरा हालांकि वीडियो बनाते समय बच्ची के एक्सप्रेशन कैमरे में रिकॉर्ड करने के लिए बच्चे के चेहरे पर जूम किया गया, जो कुछ समय बाद धुंधला हो जाता है। बच्ची अपना सिर पीछे की ओर झुकाए चिल्ला रही है। शराब की नहीं हो सकी पुष्टि, लेकिन कोर्ट ने दुर्व्यवहार का माना दोषी हालांकि कोर्ट में ये पुष्टि नहीं हुई कि महिला द्वारा कांच की बोतल में जो पेय बच्ची को पिलाया जा रहा है, वो शराब ही है, लेकिन बावजूद इसके एडिनबर्ग शेरिफ कोर्ट ने बाल संरक्षण के आरोपों को लेकर सोमवार को आरोपी मां और उसकी मित्र को दोषी ठहराया है। आरोपी मां और उसकी फ्रेंड ने बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करने और उसका वीडियो बनाए जाने का आरोप स्वीकार किया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts