राष्ट्रीय

Monsoon Update : दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हुई बारिश, यूपी-बिहार में आज बरसेंगे बादल; MP में ऐसा है हाल…

देश के ज्यादातर हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई है। दक्षिण के राज्यों में मॉनसून दस्तक दे चुका है तो वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में मॉनसून पहुंचने वाला है। नई दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर रात तेज बारिश शुरू हुई, इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी से राहत का ये सिलसिला अगले चार-पांच दिन जारी रहेगा। इससे पारा तेजी से नीचे आएगा।

यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत

यूपी (UP) में मौसम बदलने लगा है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में आंशिक रूप से बादल दिखाई दे रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अगले 5 से 6 दिनों के दौरान बीच-बीच में बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

बिहार में बारिश के आसार

बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत के बाद मौसम विज्ञान केंद्र पटनाकी ओर से कहा गया है कि पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। बिहार के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व भाग के 12 जिलों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने, वज्रपात और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, और बांका शामिल हैं।

जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 30.0 39.0
श्रीनगर 17.0 28.0
अहमदाबाद 27.0 38.0
भोपाल 28.0 39.0
चंडीगढ़ 33.0 42.0
देहरादून 24.0 37.0
जयपुर 29.0 39.0
शिमला 20.0 31.0
मुंबई 27.0 33.0
लखनऊ 28.0 41.0
गाजियाबाद 29.0 41.0
जम्मू 28.0 42.0
लेह 7.0 24.0
पटना 28.0 40.0

एमपी में छाए रहेंगे बादल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में 19 से 20 जून तक मानसून पहुंचेगा। प्रदेश में अब मानसून 17 से 18 जून तक आ सकता है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान, दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, हरियाणा, यूपी, पंजाब, राजस्थान, बिहार के कुछ इलाकों में आंधी आ सकती है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button