PlayBreaking News

मप्र में पहली बार 11 दिन में मोदी के 3 कार्यक्रम

बीना रिफायनरी, आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण व कार्यकर्ता महाकुंभ
Follow on Google News
मप्र में पहली बार 11 दिन में मोदी के 3 कार्यक्रम

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश में तीन बड़े कार्यक्रम तय किए गए हैं। संभवत: यह पहला अवसर है जब 11 दिन के अंतराल में पीएम मोदी 3 बार मप्र प्रवास पर आएंगे। पीएम मोदी 14 सितंबर को बीना रिफायनरी के पेट्रो केमिकल्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे। 18 सितंबर को वह ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमिपूजन करेंगे। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे।

एक महीने के दौरान सागर जिले में मोदी का यह दूसरा कार्यक्रम है। 12 अगस्त को वह सागर जिले के ग्राम बड़तूमा में संत रविदास के भव्य मंदिर और स्मारक का भूमिपूजन करने आए थे। 14 सितंबर को बीना रिफाइनरी के पेट्रो केमिकल्स कांप्लेक्स के भूमिपूजन में आएंगे।

महाकुंभ में आएंगे 10 लाख कार्यकर्ता : 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख भाजपा कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ हीभाजपा की 5 जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन भी यहीं होगा।

ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा बनी

ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 14 से 20 सितंबर तक चलेगा। वैदिक रीति से हवन- पूजन के कार्यक्रम हो रहे हैं। 17 सितंबर को 51 कुण्डीय हवन किया जाएगा। मान्धाता पर्वत पर 18 सितम्बर को आचार्य शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण होगा। कार्यक्रम में प्रतिमा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts