जबलपुरमध्य प्रदेश

दमोह : गुम हुआ तोता… शहर में लगवाए पोस्टर, पता बताने वाले को मिलेंगे 1000 रुपए का इनाम

दमोह। अभी तक आपने इंसानों के गुम होने पर उनके पोस्टर लगे देखे होंगे। बकायदा खोजने वाले के लिए इनाम भी इन पोस्टर पर लिखा होता है। लेकिन, दमोह में एक तोता के गुम होने के पोस्टर लगे हैं और खोजने वाले को बकायदा 1000 रुपए का इनाम देने की बात भी कही गई है।

इतना ही नहीं तोते के गुमने और पता बताने वाले को इनाम देने का अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है, जो इस समय शहर में चर्चाओं का विषय है। लोग तोता खोजने के लिए पेड़ों की ओर टकटकी लगा रहे हैं।

ऐसे खोजा जा रहा तोता

बता दें पुष्पा खरे के घर में एक तोता था, जिसे परिवार के लोग अपने घर के सदस्य की तरह रखते थे और पूरा दिन तोता परिवार के लोगों के बीच रहता था। 23 मार्च को तोता कहीं खो गया और काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुष्पा खरे के द्वारा शहर में पोस्टर लगवाए, जिसमें लिखा की मेरा तोता 23 मार्च गुरुवार को उड़ गया है।

आपने इसे किसी के घर पर या पेड़ पर देखा हो…। ये मिठ्ठू पुच्चू, बेटू बोलता है। जो भी व्यक्ति इसकी जानकारी देगा उसे 1000 रुपए और जिसके घर पर होगा उसे भी 1000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। शहर के चौराहों पर इसी तरह के पोस्टर लगे हैं और अनाउंस हो रहा है।

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button