PlayBreaking News

दोस्तों के सामने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया, कोचिंग जाते वक्त अगवा कर लिया था

आरोपी एक सूने मकान में ले गया था, वहां दोस्तों के सामने घटना को अंजाम दिया
Follow on Google News
ग्वालियर। भितरवार में 17 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया। लड़की कोचिंग जा रही थी, तभी युवक ने रास्ते में अगवा कर लिया और सूने मकान में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। मौके पर तीनों दोस्त निगरानी करते रहे। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की 12वीं में पढ़ती है। शनिवार शाम वह घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे अमन पटेल और रंजीत रावत ने रोक लिया और घरवालों की हत्या करने की धमकी देकर अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों एक सूने मकान पर लेकर गए। लड़की को घसीटकर अंदर ले गए। यहां दो अन्य साथी शैलेंद्र रावत और रिंकू रावत पहले से मौजूद थे। आरोपी अमन पटेल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसके तीनों दोस्त मौके पर निगरानी करते रहे।

घटना के बाद फरार हैं सभी आरोपी

लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी छोड़कर भाग गए। घटना के बाद वह घर पहुंची और परिजन को बताया। भितरवार पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों पर दबिश दी जा रही है। दो आरोपियों के घर पर ताले लगे मिले, जबकि दो आरोपी घर से फरार हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts