दो भाइयों ने ज्यादती का बदला लेने के लिए आरोपी की नाबालिग बहन से किया गैंगरेप

पीड़ित नाबालिग लड़की के भाई ने दोनों आरोपियों की बहन से किया था दुष्कर्म
रीवा। गुढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को एक 16 साल की नाबालिग लड़की से दो सगे भाइयों ने गैंगरेप किया। ये दोनों भाई इस बात से नाराज थे कि नाबालिग लड़की के भाई ने आरोपियों की बहन से 4 महीने पहले रेप किया था। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने नाबालिग के साथ ज्यादती करके लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी सगे भाइयों पर केस दर्ज कर लिया। आरोपी पक्ष ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। गुढ़ थाना प्रभारी शिवचरण टेकाम के मुताबिक, शनिवार को पीड़ित नाबालिग लड़की के माता-पिता मजदूरी करने बाहर गए थे। घर पर लड़की अकेली थी। सुबह करीब 9 बजे दोनों आरोपी भाई घर के अंदर घुस गए और अंदर से कुंडी बंदकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शाम को जब परिजन घर आए तो लड़की ने आपबीती सुनाई। ग्वालियर में 13 साल की लड़की से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो घरवालों को पता चला

आरोपियों की बहन से रेप के मामले में नाबालिग का भाई आरोपी

पुलिस का कहना है कि जिन दो सगे भाइयों पर नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनकी बहन के साथ करीब 4 महीने पहले रेप हुआ था। इस मामले में नाबालिग लड़की का भाई आरोपी है। उनके परिजन का कहना है कि बहन के साथ हुई ज्यादती का बदला लेने के लिए दोनों भाइयों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। चंदा मांगने के बहाने घर में घुसे और 15 साल की लड़की से गैंगरेप किया, वीडियो भी बनाया
पीड़ित लड़की नाबालिग है। उसने दो सगे भाइयों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत की है। पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता के भाई ने चार माह पहले आरोपियों की बहन से दुष्कर्म किया था। मामले में जांच कर रहे हैं।- शिवकुमार वर्मा, एएसपी रीवा।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts