
मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आरओबी के निरीक्षण के दौरान ACP सचिन अतुलकर को लगाई फटकार। उन्होंने कहा कि यहां मेरा दौरा है और आप गाड़ी में बैठे हैं।
भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ACP सचिन अतुलकर को लगाई फटकार, कहा- मैं यहां पर हूं, तुम कहां हो…#Bhopal #VishwasSarang #PeoplesUpdate pic.twitter.com/hEZHbvafW2
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) January 21, 2022
मंत्री सारंग ने लिया जायजा
जानकारी के मुताबिक, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुभाष नगर ओवर ब्रिज का लोकार्पण एवं प्रभात चौराहे पर नेताजी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम से पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
23 जनवरी नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर मान. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा सुभाष नगर ओवर ब्रिज के लोकार्पण एवं प्रभात चौराहे पर नेता जी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम से पूर्व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। pic.twitter.com/P5UHvOe6o2
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) January 21, 2022