इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, मन की बात कार्यक्रम में हुए शामिल; बोले- सारे भ्रष्ट एक हो गए

उज्जैन : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार दोपहर को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के विरोध में देश के सारे भ्रष्ट एक हो गए हैं।

कलेक्टर ने भेंट की महाकाल की तस्वीर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रविवार को उज्जैन आए और बड़नगर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दोपहर को वापस लौटते समय महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट कर केंद्रीय मंत्री का सम्मान किया।

कथनी और करनी में रात-दिन का अंतर है : तोमर

दर्शन के बाद मीडिया के साथ बातचीत में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीति और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की बदौलत कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्र में सारे विपक्षी दलों के एक हो जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के विरोध में सारे भ्रष्ट एक हो गए हैं आपने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में रात दिन का अंतर है।

(इनपुट- संदीप पांडला)

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button