Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई की मेयर ने गणेश चतुर्थी के पहले आगाह किया कि तीसरी लहर आ चुकी है

नागपुर में स्थिति बिगड़ी तो लग सकते हैं प्रतिबंध
मुंबई। शहर में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में हो रही बढ़ोतरी के बाद मुंबई की मेयर ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर पहले ही शुरू हो चुकी है। उनकी यह चेतावनी गणेश चतुर्थी के पहले आई है। उन्होंने आगाह किया है कि लोग इस त्योहार को अपने घर में ही मनाएं। किशोरी पेडनेकर ने आगाह किया की तीसरी लहर पहले से ही यहां है। उन्होंने कहा कि नागपुर में पहले ही घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क पहनना चाहिए और कोरोना के प्रोटोकॉल को फॉलो करना चाहिए। किशोरी से पहले नागपुर के संरक्षक मंत्री नितिन राउत कह चुके हैं कि शहर में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। राउत ने कहा कि लंबे समय के बाद शहर में पॉजिटिव लोगों की संतख्या दो गुनी हो गई है।

नागपुर में लागू हो सकती है पहले जैसी गाइडलाइन

राउत ने कहा कि इन संकेतों को देखते हुए रेस्टोरेंट्स को खोलने का समय दो घंटे कम कर रात 8 बजे तक किया जा सकता है। दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को शाम 4 बजे तक और वीकेंड पर पूरी तरह से बंद किया जा सकता है और आवश्यक सेवाओं को संचालित करने की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए पहले व्यापारी संगठनों के साथ बैठक की जाएगी। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 3626 नए केस सामने आए थे और 37 लोगों की मौत हुई थी। मुंबई में कोरोना वायरस के 383 नए मामले आए थे और 5 लोगों की जान गई थी।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts