मयंक के फॉर्म-फिटनेस की परीक्षा, युवा प्लेयर्स के पास कौशल दिखाने का मौका

3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में आज
Follow on Google News
मयंक के फॉर्म-फिटनेस की परीक्षा, युवा प्लेयर्स के पास कौशल दिखाने का मौका

ग्वालियर। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अपनी तेज गेंदबाजी के कारण क्रिकेट जगत का ध्यान खींचने वाले मयंक यादव की फॉर्म और फिटनेस की परीक्षा होगी, जबकि अन्य युवा खिलाड़ियों के पास भी अपनी चमक बिखेरने का यह शानदार मौका होगा। बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराया है।

मयंक ने इस साल के शुरू में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान लगातार 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था, लेकिन पसलियों में खिंचाव के कारण उन्हें टूर्नामेंट के बीच से ही हटना पड़ा था।

अमूमन किसी भी खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करनी पड़ती है, लेकिन 22 वर्षीय मयंक को उनके विशेष कौशल के कारण भारतीय टीम में जगह दी गई है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उनकी फॉर्म और फिटनेस की परीक्षा होगी। अभी यह देखना होगा कि उन्होंने जिस सटीकता और नियंत्रण के साथ आईपीएल में गेंदबाजी की थी वह उसी की तरह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं।

सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था पहला दोहरा शतक

बता दें कि नवनिर्मित माधवराव सिंधिया अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम से पहले कै. रूपसिंह स्टेडियम में वन डे खेला गया था। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जड़ा था।

शुरू के 10 ओवर तय करेंगे कौन सी टीम है भारी

माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम 14 वर्ष बाद किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच का गवाह बनेगा। इस पिच पर मैच के पहले दस ओवर यह तय करेंगे कि गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहता है या बल्लेबाज हावी रहते हैं।

4 हजार जवान तैनात

स्थानीय स्तर पर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। करीब 4 हजार जवान शहर से लेकर स्टेडियम तक तैनात किए गए हैं। लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सामान्य पार्किंग तैयार की गई है, जबकि वीवीआईपी पार्किंग स्टेडियम के नजदीक रहेगी। रविवार को माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम की ओर जाने वाले रोड़ मार्क को ब्लॉक रखे जाएंगे। सुरक्षा के लिए थ्री लेयर प्लान बनाया गया है। पहली लेयर डेढ़ किलोमीटर, दूसरी लेयर एक किलोमीटर और तीसरी लेयर स्टेडियम के नजदीक तैनात रहेगी।

कुछ खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, तो कुछ को दिया आराम

मयंक के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार को भी भारत की तरफ से पदार्पण का मौका मिल सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को देखते हुए शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से विश्राम दिया गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टीम में शामिल दो बड़े नाम हैं। उनके अलावा टी20 विश्व कप की विजेता टीम में शामिल रहे शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को भी इस सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। वहीं, पीठ की चोट के कारण ऑलराउंडर को शिवम दुबे बाहर हो गए हैं उनकी जगह तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया है।

दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts