भोपालमध्य प्रदेश

MP Mausam Update : प्रदेश से मानसून की विदाई… रात में हल्की ठंड, दिन में गर्मी का असर

मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश से जा चुका है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से ठंडक बढ़ने लगी है। रात का पारा 5 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जबलपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

रात में हल्की ठंड, दिन में गर्मी का होगा असर

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पाकिस्तान से आने वाली हवाओं और मौसम से नमी खत्म होने से ठंड पड़ने लगती है। दिवाली तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। रात को हल्की ठंड और दिन में सूरज की तपिश हल्की गर्मी का एहसास कराएगा।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम ?

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी गिरे तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। रीवा, भोपाल एवं इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रायसेन में दर्ज किया गया है।

पचमढ़ी में रात का पारा 13 डिग्री पहुंचा

प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंचने लगा है। वहीं, पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है।

जानें प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
इंदौर 31.4 18.8
भोपाल 30.3 16.2
ग्वालियर 32.1 18.5
जबलपुर 30.2 16.2

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button