मथुरा-वृंदावन में 10 किलोमीटर का क्षेत्र तीर्थस्थल घोषित हुआ, मांस और शराब की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश में सरकार ने सात जगहों को तीर्थ स्थल घोषित किया
मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मथुरा (Mathura) और वृंदावन (Vrindavan) के 10 किलोमीटर के क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित किया है। तीर्थस्थल का क्षेत्र भगवान कृष्ण के जन्मस्थान को केंद्र मानकर तय किया गया है जो 10 वर्ग किलोमीटर होगा। घोषणा के बाद इस क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी को मथुरा आए थे और घोषणा की थी कि बरसाना, गोकुल, वृन्दावन, गोवर्धन, नन्दगांव, महावन, बलदेव में जल्द ही मांस और शराब की बिक्री बंद होगी। उन्होंने कहा था कि भौतिक विकास जरूरी है तो साथ में आध्यात्मिक विकास और सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना भी जरूरी है। उप्र सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग का कहना है कि प्रदेश में कई धार्मिक नगर हैं। लेकिन, सरकार ने औपचारिक रूप से वृन्दावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नन्दगांव, महावन और बलदेव को तीर्थस्थल क्षेत्र का दर्जा दिया है, ये सभी मथुरा में हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts