इंदौरमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

‘सुल्ली डील्स’ एप का मास्टरमाइंड इंदौर से गिरफ्तार, मुस्लिम महिलाएं थीं टार्गेट

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से सुल्ली डील्स एप के क्रिएटर और मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी 25 साल का ओंकारेश्वर ठाकुर है, जो इंदौर के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप का रहने वाला है।

कहां से हुई गिरफ्तारी ?

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ओंकारेश्वर ठाकुर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि ओंकारेश्वर ने इंदौर स्थित IPS एकैडमी से BCA किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ओंकारेश्वर ठाकुर ट्विटर पर उस ट्रेड ग्रुप का सदस्य था, जो मुस्लिम महिलाओं को बदमान करने के लिए ट्रोल करता था।

मास्टमाइंड ने कबूल किया गुनाह!

दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान ओंकारेश्वर ने स्वीकार किया है कि वे ट्विटर पर एक ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था और मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने के लिए विचार साझा करता था। उसने ये भी कबूल किया है कि उसने ‘गिटहब’ प्लेटफॉर्म पर कोड विकसित किया था।

मामले में महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया था

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली महिला आयोग ने ‘गिटहब’ प्लेटफॉर्म का उपयोग करके इंटरनेट पर कई लड़कियों की तस्वीरें अपलोड करने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरें एक अज्ञात द्वारा अपलोड की गई थीं।

इंदौर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button