Bhopal Fire :शाहजहानी पार्क स्थित बायो गैस प्लांट में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार

राजधानी के शाहजहानी पार्क स्थित बायो गैस प्लांट में रविवार शाम भीषण आग लग गई। आसमान में धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
Follow on Google News
शाहजहानी पार्क स्थित बायो गैस प्लांट में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहजहानी पार्क स्थित बायो गैस के बंद प्लांट में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है।

    अचानक उठे धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

    शाम करीब 5:50 बजे शाहजहानी पार्क से घना धुआं उठता देखा गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। कुछ ही मिनटों में आसमान में काले धुएं के गुबार फैल गए, जिन्हें पुल बोगदा और फतेहगढ़ क्षेत्र से भी साफ देखा जा सकता था। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग के वीडियो और तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिससे घटना तेजी से चर्चा में आ गई।

    Twitter Post

    दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर तैनात

    आग की सूचना मिलते ही फायर कंट्रोल रूम से करीब 12 दमकल गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। फायर अधिकारी शक्ति तिवारी ने बताया कि शाम 5:50 बजे सूचना मिली थी। टीम तुरंत पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू कर दिया गया। प्लांट में ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    लोगों में दहशत का माहौल 

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और नगर निगम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। धुआं फैलने के कारण आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए पूरी व्यवस्था की है।  
     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts