Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मॉस्को में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला, एक की मौत और तीन घायल, हवाई अड्डों पर उड़ान प्रतिबंधित

मॉस्को में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला, एक की मौत और तीन घायल, हवाई अड्डों पर उड़ान प्रतिबंधित
रूस की राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्र में रात के समय एक विशाल ड्रोन हमले ने शहर को हिलाकर रख दिया। इस हमले में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर आंद्रेई वोरोबयेव ने बताया की ये हमला मॉस्को के बाहरी इलाके विदनोये और डोमोडेडोवो शहरों में हुआ, जहां एक आवासीय इमारत में सात अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गए।

हमले के दौरान हुआ ये नुकसान


मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने पुष्टि की कि शहर की ओर बढ़ रहे 73 ड्रोन को रूस की सुरक्षा प्रणालियों द्वारा मार गिराया गया। हालांकि, ड्रोन के मलबे से एक इमारत की छत को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा, एक जिला ट्रेन नेटवर्क भी निलंबित हो गया है, और मॉस्को के हवाई अड्डों पर उड़ान प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। यह हमला फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।

हवाई अड्डों पर उड़ान प्रतिबंध


मॉस्को के शेरेमेत्येवो, डोमोडेडोवो और वनुकोवो हवाई अड्डों पर उड़ान प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं, जो प्रमुख परिवहन केंद्र हैं। इन हवाई अड्डों का इस्तेमाल लाखों यात्री हर साल करते हैं, और यह प्रतिबंध कई उड़ानों को प्रभावित कर सकता है। हमले के बाद सोशल मीडिया पर गवर्नर वोरोबयेव ने जले हुए वाहनों और क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट की तस्वीरें साझा कीं, जिससे स्थिति की गंभीरता का पता चलता है।

रूस का रक्षा मंत्रालय: 337 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट


रूस के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि रात भर में मॉस्को और नौ अन्य रूसी क्षेत्रों में कुल 337 यूक्रेनी ड्रोन या तो रोके गए या नष्ट कर दिए गए। हालांकि, यूक्रेन ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यूक्रेन पर रूस के जवाबी हमले


रात भर, यूक्रेनी अधिकारियों ने कीव और अन्य क्षेत्रों पर रूस के ड्रोन हमलों की जानकारी दी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इनमें से किसी हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand News : एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, रायपुर से रांची लाने के दौरान पलामू में मारा गया; NTPC डीजीएम मर्डर केस में सामने आया था नाम

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts