Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में गोलीबारी : हमलावर ने वाटर पार्क में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चों समेत 10 लोग घायल

अमेरिका में गोलीबारी : हमलावर ने वाटर पार्क में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चों समेत 10 लोग घायल
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। मिशीगन में शनिवार शाम को वाटर पार्क में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में आठ साल के एक बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। ओकलैंड काउंटी शेरिफ माइकल बुचर्ड ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, गोलीबारी में करीब 10 लोगों के घायल होने की संभावना है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

घर में छिपा शूटर

पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, गोलीबारी के बाद शूटर एक घर में छिप गया, जिसे पुलिस ने घेर लिया है। रोशेस्टर हिल्स में ऑर्बन के स्प्लैश पैड पर शूटर छिपा हुआ था। वह अभी भी घटनास्थल पर ही है। हमने लोगों को इस स्थान से दूर रहने की सलाह दी है। इस गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए।

कई बार रिलोड की गन

ऑकलैंड काउंटी के शेरिफ माइकल बौचर्ड ने बताया कि, आरोपी शाम करीब 5 बजे मिशिगन के रोचेस्टर हिल्स में ब्रुकलैंड्स प्लाजा स्प्लैश पैड पार्क पहुंचा। वो गाड़ी से उतरा और 9mm सेमी-ऑटोमैटिक ग्लॉक से लगभग 30 राउंड फायर किए। उसने कई बार रिलोड भी किया। रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील (50 किलोमीटर) उत्तर में स्थित है। पुलिस ने घटनास्थल से बंदूक बरामद कर ली है।

आरोपी ने क्यों की गोलीबारी

इस गोलीबारी के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का मानना है कि गोलीबारी बिना किसी मकसद के की गई है। अमेरिका में गोलीबारी का मुख्य कारण हर दूसरे घर में बंदूक होना माना जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में हर 100 व्यक्ति में से 88 के पास बंदूक है। हाल ही में अमेरिका में बंदूक रखने वालों की संख्या में और इजाफा देखने को मिला है। बता दें कि 2024 में अमेरिका में अब तक 215 से अधिक गोलीबारी हो चुकी है। ये भी पढ़ें- दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए सिरिल रामाफोसा, जूलियस मालेमा को बड़े अंतर से हराया; डेमोक्रेटिक अलायंस ने किया समर्थन
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts