Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पॉश कॉलोनी में नकाबपोशों का धावा! कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी, CCTV में कैद गैंग

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र की काउंटी वॉक कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी संजय भाटिया के घर करीब 10 लाख रुपए की चोरी कर सनसनी फैला दी। बदमाश 8 लाख के जेवर और डेढ़ लाख नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार जयपुर गया हुआ था, इसी दौरान वारदात हुई। सोमवार सुबह लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। सीसीटीवी में आधा दर्जन बदमाश कॉलोनी में घूमते और घर में घुसते नजर आए हैं।
Follow on Google News
 कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी, CCTV में कैद गैंग

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र की पॉश काउंटी वॉक कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। आधी रात के सन्नाटे में आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने कारोबारी संजय भाटिया के सूने घर को निशाना बनाया और लाखों के जेवर-नकदी समेटकर फरार हो गए। वारदात का खुलासा तब हुआ जब परिवार जयपुर से लौटकर घर पहुंचा और अंदर का नजारा देख सन्न रह गया। अलमारी टूटी मिली, सामान बिखरा पड़ा था और घर से करीब 10 लाख रुपए का माल गायब था।

कई संदिग्ध बदमाश कॉलोनी में घूमते दिखाई दिए

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाशों ने पहले कॉलोनी की रैकी की, फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में नकाब पहने कई संदिग्ध बदमाश कॉलोनी में घूमते और घर में घुसते दिखाई दिए हैं। आशंका है कि आरोपी चार पहिया वाहन से पहुंचे थे और पूरी तैयारी के साथ चोरी को अंजाम दिया। फुटेज सामने आने के बाद साफ हो गया कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं, बल्कि पेशेवर गैंग की करतूत हो सकती है।

लाखों का सामान हुआ चोरी 

पीड़ित कारोबारी संजय भाटिया के मुताबिक, वह 17 अप्रैल को परिवार के साथ जयपुर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर को निशाना बनाया और करीब 8 लाख रुपए के जेवर व डेढ़ लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पॉश कॉलोनी में इतनी बड़ी चोरी के बाद रहवासी दहशत में हैं और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर पॉश कॉलोनियां भी सुरक्षित नहीं रहीं, तो आम इलाकों का क्या हाल होगा।

फिलहाल कनाडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वारदात में स्थानीय रेकी या अंदरूनी जानकारी तो इस्तेमाल नहीं हुई।  

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts