Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मणिपुर कांड अपडेट : अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार, शर्मनाक घटना को लेकर बढ़ रहा लोगों का आक्रोश

Follow on Google News
मणिपुर कांड अपडेट : अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार, शर्मनाक घटना को लेकर बढ़ रहा लोगों का आक्रोश
नई दिल्ली। मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ क्रूरता की हदें पार कर देने वाले वीडियो वायरल होने के बाद अब जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। आज सुबह एक आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने एक अऩ्य व्यक्ति के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। इसके साथ ही मणिपुर पुलिस ने दावा किया है कि इस जघन्य केस के दो और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस मामलें में कुल 4 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। हालांकि इस घटना को लेकर लगातार लोगो मे आक्रोश बढ़ रहा है। इसके साथ ही देश की जनता का गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि इस घटना की जानकारी 45 दिन तक स्थानीय सरकार को क्यों नहीं लगी ? https://twitter.com/psamachar1/status/1682061845794811904 सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर लिया संज्ञान इसी बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, सांप्रदायिक संघर्ष के दौरान महिलाओं का एक औजार की तरह इस्तेमाल कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार से पूछा कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं। सीजेआई ने कहा कि ये संवैधानिक अधिकारों का हनन है, अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे। उन्होंने आगे कहा- हम सरकार को थोड़ा वक्त देते हैं, वो कदम उठाए। नहीं तो हम कदम उठाएंगे, अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिलाओं के वीडियो को शेयर करने पर रोक लगा दी है। घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई।

गुनहगार बख्शे नहीं जाएंगे : PM मोदी

मणिपुर में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। वहीं पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि, मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। मणिपुर पर मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा है। मणिपुर की घटना जो सामने आई है, किसी भी सभ्य समाज के लिए यह शर्मसार करने वाली है। पूरे देश की बेइज्जती हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। https://twitter.com/ANI/status/1681894026948247552

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। पुलिस ने 32 साल के आरोपी को गुरुवार सुबह थॉउबल जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी पहचान वायरल हुए वीडियो से की है, जिसमें वह हरी टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1681706432905740296?s=20

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं। महिलाएं रो रही हैं और उनसे छोड़ने की गुहार लगा रही हैं। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने आरोप लगाया है कि, दोनों महिलाओं के साथ एक खेत में गैंगरेप किया गया। आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किडनैपिंग, गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने का ये वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है। इसके मुताबिक, यह घटना हिंसा शुरू होने के 1 दिन बाद की है। वीडियो कांगकोपी का बताया जा रहा है। इसमें देखा गया कि, भीड़ 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर खेत में घसीट रही है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम का दावा है कि, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाली भीड़ मैतेई समुदाय से थी। पुलिस ने 21 जून यानी घटना के 1 महीने से अधिक समय बाद FIR दर्ज की थी। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा के तहत धारा 153ए, 398, 427, 436, 448, 302, 354, 364, 326, 376, 34 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts