राष्ट्रीय

माणिक साहा बने त्रिपुरा के नए CM, बोले- राज्य में लाएंगे पीएम मोदी का विकास मॉडल

रविवार को माणिक साहार ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि गवर्नर एसएन आर्य ने माणिक साहा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम बिप्लब देब सहित कई नेता शामिल हुए।

शनिवार को चुना गया विधायक दल का नेता

शनिवार को बिप्लब देब ने अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर बड़ा सियासी संकट खड़ा कर दिया था। हालांकि, उनके इस्तीफे के थोड़ी देर बाद ही माणिक साहा के नाम पर मुहर लग गई। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर एक बैठक में माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुना गया।

शपथ ग्रहण के बादा माणिक साहा का बयान

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी के जो विकास के मुद्दे हैं, उन्हें लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। वहीं त्रिपुरा वासियों की समस्याओं का सब के साथ बात करके समाधान करेंगे।

त्रिपुरा में 2023 में होंगे चुनाव

त्रिपुरा में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की तैयारियों को देखते हुए नए मुख्यमंत्री को नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। वहीं सीएम माणिक साहा को कई लोग रणनीतिक लिहाज से अहम, इस पूर्वोत्तर राज्य में ‘दोबारा जड़ें जमाने की बीजेपी की बड़ी कवायद’ के तौर पर देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन से निष्कासित, संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल

संबंधित खबरें...

Back to top button