PlayBreaking News

मंदसौर के सुवासरा का वाकया: चंबल नदी के पुल से युवती ने छलांग लगाई....साथ में सेल्फी ले रहा युवक भाग गया

मछली पकड़ने वालों ने युवती को किसी तरह बचाया और सुवासरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर
Follow on Google News
मंदसौर के सुवासरा का वाकया: चंबल नदी के पुल से युवती ने छलांग लगाई....साथ में सेल्फी ले रहा युवक भाग गया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सुवासरा (मंदसौर)।  चंबल नदी के पुल पर सेल्फी ले रहे युवा जोड़े में किसी बात पर तकरार हो गई, जिस पर युवती ने चंबल नदी में छलांग लगा दी। यह देखते ही युवक भाग गया, लेकिन वहां मछली मारने वालों ने अपनी नाव के जरिए किसी तरह युवती को बचाकर सुवासरा अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

    सुबह पुल पर घूमते हुए सेल्फी बना रहे थे
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9-10 बजे चंबल नदी के बसई पुल पर युवा जोड़ा दिखाई दिया, जोकि सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में तकरार हो गई। इसके बाद युवती ने पुल पर से चंबल नदी में छलांग लगा दी। यह देख रहे लोगों में हडकंप मच गया। वहां चंबल में मछली के लिए बोट से घूम रहे गोतोखारों ने तत्काल बचाव करके युवती को खींच कर निकाल लिया। 

     

    सुवासरा अस्पताल में ठीक है युवती
    बचाने वाले गोताखोरों और आसपास के लोगों ने किसी तरह युवती को बाद में सुवासरा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इसी बीच सूचना पर युवती के परिवार वाले भी पहुंच गए और युवती की देखभाल में जुट गए हैं। 

     

    कारण नहीं बता रही चंबल में कूदने वाली युवती
    चंबल नदी में कूदने वाली युवती अनीता पिता विष्णु दास बैरागी निवासी गांव चाहखेडी है, जिसने बसई पुल से छलांग लगाई थी। हालांकि पूछने पर भी उसने कारण नहीं बताया कि क्यों कूदी थी। साथ ही उसके साथ जो युवक था, उसके बारे में भी जानकारी नहीं दी है। वैसे अस्पताल से पुलिस को सूचना दे दी गई है। 

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts