PlayBreaking News

मंडला: भूमिजा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, भट्टी में ब्लास्ट होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

Follow on Google News
मंडला। जिले के मनेरी स्थित भूमिजा स्टील प्लांट में मंगलवार शाम बड़ा ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जबलपुर के मोहनलाल हरगोविंददास अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है। भूमिजा स्टील प्लांट में भट्टी में काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए। सूचना पर मनेरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी यहां एक बड़ा हादसा हो चुका है। उसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी वहीं 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्लांट में यह दूसरी बड़ी घटना है। गनीमत है कि इसमें किसी की मौत नहीं हुई है। लेकिन 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इससे पहले 11 फरवरी 2021 की रात भूमिजा स्टील प्लांट मनेरी में बड़ा हादसा हुआ था। यहां भट्टी में ब्लास्ट हो गया था जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई थी वहीं 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्लांट में काम करने वाले ही कुछ मजदूरों ने बताया कि 11 फरवरी को हुए हादसे में गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई थी, इसी का परिणाम है कि अब फिर से हादसा हुआ है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts