Malda Violence :मालदा हिंसा का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, एयरपोर्ट से भागते समय AIMIM नेता को दबोचा

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। जांच जारी है।
मालदा हिंसा का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, एयरपोर्ट से भागते समय AIMIM नेता को दबोचा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मुख्य आरोपी माने जा रहे अधिवक्ता और AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बागडोगरा एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

    पुलिस ने मोफक्करुल इस्लाम को उस समय पकड़ा जब वह सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा एयरपोर्ट से राज्य छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने एयरपोर्ट के टर्मिनल के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पहले से चल रही थी तलाश

    पुलिस के अनुसार, इस्लाम के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। अधिकारियों को शक था कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग सकता है।

    मोफक्करुल इस्लाम पेशे से वकील है और राजनीति में भी सक्रिय रहा है। वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से जुड़ा हुआ है। उसने साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर दिनाजपुर जिले की इटाहार सीट से चुनाव भी लड़ा था।

    Breaking News

    विरोध प्रदर्शनों में इस्लाम की थी प्रमुख भूमिका

    जांच में सामने आया है कि सुजापुर और कालियाचक इलाके में हुए हालिया विरोध प्रदर्शनों में इस्लाम की प्रमुख भूमिका थी। बताया जा रहा है कि वह इन प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहा था।

    प्रशासन को दी खुली चुनौती

    एक वायरल वीडियो में मोफक्करुल इस्लाम प्रशासन के खिलाफ आक्रामक बयान देता नजर आया। वीडियो में वह जिला प्रशासन के अधिकारियों को चुनौती देते हुए कह रहा है कि वे मौके पर आकर स्थिति संभालें।

    फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हिंसा अचानक हुई या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी। अभी मोफक्करुल इस्लाम पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts