Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘ये बेवकूफ कौन है?’खेसारी लाल के वायरल वीडियो पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक

रेड कार्पेट इवेंट के वायरल वीडियो पर मलाइका अरोड़ा ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की कड़ी आलोचना की। वीडियो में स्ट्रे डॉग के साथ कथित बदसलूकी पर मलाइका ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। जानिए पूरा विवाद, वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया।
खेसारी लाल के वायरल वीडियो पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक
मलाइका अरोड़ा ने खेसारी लाल यादव के वायरल वीडियो पर जाहिर की नाराजगी।

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या बयान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है। वीडियो में एक रेड कार्पेट इवेंट के दौरान स्ट्रे डॉग को कथित तौर पर बेरहमी से हटाया जाता दिख रहा है। इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

मलाइका ने वीडियो शेयर कर नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। एक तरफ लोग जानवरों के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी ओर कई यूजर्स खेसारी लाल का बचाव भी कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो एक रेड कार्पेट इवेंट का बताया जा रहा है। इसमें खेसारी लाल यादव मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचते हैं। उसी दौरान बैकड्रॉप के सामने एक आवारा कुत्ता बैठा दिखाई देता है। वीडियो में नजर आता है कि इवेंट स्टाफ कुत्ते को वहां से हटाने की कोशिश करता है। बाद में उसे कथित तौर पर घसीटते हुए रेड कार्पेट से दूर ले जाया जाता है। इस दौरान खेसारी लाल वहीं मौजूद रहते हैं और कुत्ते को हटाए जाने के बाद कैमरों के सामने पोज देते हैं। यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मलाइका अरोड़ा ने जताई नाराजगी

वीडियो देखने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि, ये लोग कौन हैं? और ये आदमी कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है... वाहियात। इसके अलावा उन्होंने वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

एक कमेंट में उन्होंने वाहियात लिखा, जबकि दूसरे में सवाल किया- ये बेवकूफ कौन है? क्या इसके लिए पोज देना इतना जरूरी था?

हालांकि, उन्होंने पोस्ट में सीधे तौर पर खेसारी लाल यादव का नाम नहीं लिखा।

/img/10/1784885630910

क्यों भड़कीं मलाइका?

मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एनिमल वेलफेयर से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती रही हैं। उन्हें अक्सर स्ट्रे डॉग्स और अन्य जानवरों की देखभाल करते हुए देखा जाता है। ऐसे में वायरल वीडियो में स्ट्रे डॉग के साथ कथित बदसलूकी और मौके पर मौजूद लोगों की चुप्पी ने उन्हें नाराज कर दिया।

सोशल मीडिया पर दो गुटों में बंटे यूजर्स

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने जानवरों के साथ हुए व्यवहार की आलोचना की। कुछ लोगों ने कहा कि खेसारी लाल को स्टाफ को रोकना चाहिए था। वहीं बड़ी संख्या में फैंस ने खेसारी का बचाव करते हुए कहा कि कुत्ते को हटाने का फैसला इवेंट स्टाफ का था। कई लोगों ने मलाइका को भी ट्रोल किया और उन्हें खेसारी की लोकप्रियता से परिचित कराया।

Malaika Arora

'बैटलग्राउंड सीजन 2' इवेंट का बताया जा रहा वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' के रेड कार्पेट इवेंट का है। इस शो में खेसारी लाल यादव के अलावा कई चर्चित चेहरे भी नजर आए हैं, जिनमें अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), प्रियंका चाहर चौधरी और राहुल चौधरी शामिल हैं।

कौन हैं खेसारी लाल यादव?

जानकारी

विवरण

नाम

खेसारी लाल यादव

पेशा

अभिनेता और गायक

इंडस्ट्री

भोजपुरी सिनेमा

डेब्यू फिल्म

साजन चले ससुराल (2011)

फिल्में

100 से अधिक भोजपुरी फिल्में

अन्य पहचान

बिग बॉस 13 के प्रतिभागी

लोकप्रियता

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और अधिक फीस लेने वाले कलाकारों में शामिल

जानवरों के अधिकारों को लेकर मुखर रहती हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा अक्सर पशु संरक्षण और स्ट्रे एनिमल्स से जुड़े अभियानों का समर्थन करती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह समय-समय पर जानवरों के साथ संवेदनशील व्यवहार की अपील करती रही हैं। इसी वजह से इस वायरल वीडियो पर उनकी प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान खींचा।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts