जन्माष्टमी पर घर पर बनाएं धनिया पंजीरी, कान्हा के प्रिय भोग की यहां पढ़ें रेसिपी

माखन-मिश्री के साथ-साथ धनिया पंजीरी भी है श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय भोग
भोपाल। भगवान श्रीकृष्ण का सिर्फ माखन मिश्री ही नहीं बल्कि धनिया पंजीरी भी प्रिय भोग है। आज देशभर में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है। भक्त उनका आशीर्वाद पाने के लिए जन्माष्टमी का व्रत रखकर रात को 12 बजे पूजा करने के बाद व्रत खोलेंगे। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाए जाते हैं। वहीं बाल-गोपाल को धनिया अतिप्रिय होने की वजह से उन्हें आज के दिन धनिया पंजीरी का प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। इस शुभ त्योहार पर पंजीरी को आप घर भी बना सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कैसे बनाया जाता है धनिया पंजीरी का प्रसाद।

सामग्री

धनिया पाउडर- 1 कप घी- 3 बड़े चम्मच चीनी पाउडर- 1/2 कप मखाने- 1/2 कप (कटे हुए) कद्दूकस नारियल- 1/2 कप चिरौंजी दाना- 1 बड़ा चम्मच काजू- 10-12 (कटे हुए) बादाम- 10-12 (कटे हुए) चार मगज/खरबूजे के बीज- 3 बड़े चम्मच (छिले हुए)

विधि

धनिया पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें। अब इसमें धनिया पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए भून लें और एक बाउल में निकाल लें। पैन में बचा घी डालकर मखाने 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। धीमी आंच करके इसमें काजू, बादाम, मगज, चिरौंजी दाना, चीनी, नारियल का बूरा और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं। तैयार पंजीरी को सर्विंग बाउल में निकालकर कान्हा जी को भोग लगाकर प्रसाद के तौर पर खाएं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts