कोरोना वाइरसस्वास्थ्य

कोरोना डेली अपडेट: गुरुवार को 16 हजार नए केस मिले, 19 हजार लोग ठीक हुए; 379 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को देश में 16 हजार 862 नए केस मिले, 19 हजार 391 लोग ठीक हुए और 379 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को देश में 18 हजार 987 नए केस दर्ज किए गए थे।

कोरोना के आंकड़े

  • मंगलवार को देश में 15 हजार 823 नए केस मिले, 22 हजार 844 लोग ठीक हुए और 226 लोगों की मौत हुई।
  • इससे पहले सोमवार को देश में 14 हजार 313 नए केस मिले थे।
  • रविवार को देश में 18 हजार 132 नए केस मिले थे, 23 हजार 624 लोग ठीक हुए थे और 214 लोगों की मौत हुई थी।
  • शनिवार को देश में 18 हजार 166 नए केस मिले थे, 23 हजार 624 लोग ठीक हुए थे और 214 लोगों की मौत हुई थी।
  • शुक्रवार को देश में 19 हजार 740 नए केस मिले थे, 23 हजार 70 लोग ठीक हुए थे और 248 लोगों की मौत हुई थी।
  • गुरुवार को देश में 21 हजार 257 केस दर्ज किए गए थे, 24 हजार 963 लोग ठीक हुए थे और 271 लोगों की मौत हुई थी।

एक्टिव केस 2 लाख के करीब

देश में एक्टिव केस घटकर 2 लाख 3 हजार 678 हो गए हैं। देश में अब तक 3 करोड़ 33 लाख 82 हजार 100 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से 4 लाख 51 हजार 814 लोगों की मौत हो चुकी है।

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस वैक्सीन की 97 करोड़ 14 लाख 38 हजार 553 डोज़ दी गई। गुरुवार को देश में 30 लाख 26 हजार 483 कोविड वैक्सीन की डोज़ दी गई।

कितने टेस्ट किए गए

संबंधित खबरें...

Back to top button