ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

चुनाव से पहले बड़ी पुलिस सर्जरी, आधा दर्जन जिलों के एसपी बदले; देखें ORDER

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी साल में प्रशासनिक बदलाव का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज 34 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक राजेश चावला डीजी जेल बनाए गए हैं। जबकि, चंद्रशेखर सोलंकी को डीआईजी खरगोन, पवन कुमार श्रीवास्तव को एडीजी सतर्कता और सिद्धार्थ बहुगुणा को एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है।

इन जिलों के एसपी बदले

दमोह, भोपाल देहात, बुरहानपुर, उमरिया, पन्ना, अलीराजपुर, इंदौर देहात, शिवपुरी, सिवनी, गुना के एसपी बदले गए हैं।

ये है तबादला सूची

अधिकारी का नाम वर्तमान पद नवीन पद
अरविन्द कुमार महानिदेशक, जेल भोपाल महानिदेशक, होमगार्ड भोपाल
राजेश चावला संचालक, लोक अभियोजन संचालनालय, भोपाल महानिदेशक, जेल, भोपाल
सुषमा सिंह विशेष पुलिस महानिदेशक, भोपाल संचालक लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल
पवन कुमार श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, भोपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, भोपाल
चन्द्रशेखर सोलंकी उप पुलिस महानिदेशक, इंदौर उप पुलिस महानिदेशक, खरगोन
सिद्धार्थ बहुगुणा पुलिस अधीक्षक, रतलाम सहायक पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल
विनीत कपूर पुलिस उपायुक्त, भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल
विजय खत्री पुलिस उपायुक्त, भोपाल सेनानी, 2वीं वाहिनी, ग्वालियर
विनीत कुमार जैन सेनानी 5वीं वाहिनी, मुरैना सेनानी, 13वीं वाहिनी, ग्वालियर
राकेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, दमोह पुलिस अधीक्षक, सिवनी
किरणलता केरकेट्टा पुलिस अधीक्षक, देहात, भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल
राहुल कुमार लोधा पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक, रतलाम
असित यादव सेनानी 2वीं वाहिनी, ग्वालियर सेनानी 5वीं वाहिनी, मुरैना
प्रमोद कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक, उमरिया पुलिस अधीक्षक, देहात, भोपाल
साईंकृष्ण एस. थोटा पुलिस उपायुक्त, भोपाल पुलिस अधीक्षक, पन्ना
वाहनी सिंह सेनानी 8वीं वाहिनी, छिन्दवाडा सहायक पुलिस महानिरीशक भोपाल
धर्मराज मीना पुलिस अधीक्षक, पन्ना पुलिस अधीक्षक, दमोह
निवेदिता नायडू सेनानी 35वीं वाहिनी, मण्डला पुलिस अधीक्षक, उमरिया
हंसराज सिंह पुलिस अधीक्षक, अलीराजपुर पुलिस उपायुक्त, इंदौर
हितिका वासल पुलिस अधीक्षक, देहात, इंदौर पुलिस अधीक्षक, इंदौर
मृगाखी डेका पुलिस उपायुक्त, भोपाल सहायक पुलिस महानिरीशक, भोपाल
आलोक कुमार पुलिस अधीक्षक, श्योपुर सेनानी 18वीं वाहिनी, शिवपुरी
रामजी श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, सिवनी पुलिस उपायुक्त, भोपाल
विनोद कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गुना सेनानी 35वीं वाहिनी, मण्डला
सुनील कुमार मेहता पुलिस अधीक्षक, उज्जैन पुलिस अधीक्षक, देहात, इंदौर
वीरेन्द्र जैन पुलिस अधीक्षक, रीवा सेनानी 8वीं वाहिनी, छिन्दवाड़ा
देवेन्द्र कुमार पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धार पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर
रायसिंह नरवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुरैना पुलिस अधीक्षक,श्योपुर
सुन्दर सिंह कनेश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीमच पुलिस उपायुक्त, भोपाल
राजेश व्यास अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, इंदौर पुलिस अधीक्षक, अलीराजपुर
पदम विलोचन शुक्ला उप सेनानी 15वीं वाहिनी, इंदौर पुलिस उपायुक्त, भोपाल
सुधीर कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक, सायबर, ग्वालियर पुलिस उपायुक्त, भोपाल
पंकज कुमार पाण्डे पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर पुलिस उपायुक्त, इंदौर
संजय कुमार अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल

ये भी पढ़ें- IAS TRANSFER IN MP : चुनावी साल में प्रशासनिक फेरबदल, 9 अफसरों के तबादले

संबंधित खबरें...

Back to top button