Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तराखंड में हादसा : अनियंत्रित कार पहाड़ से नीचे गिरी, 5 स्टूडेंट्स की मौत, एक की हालत गंभीर

उत्तराखंड में हादसा : अनियंत्रित कार पहाड़ से नीचे गिरी, 5 स्टूडेंट्स की मौत, एक की हालत गंभीर
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी रोड पर शनिवार सुबह एक अनियंत्रित कार पहाड़ से करीब 200 फीट नीचे निचली सड़क पर गिर गई। हादसे में कार सवार चार युवकों और एक युवती की मौत हो गई। जबकि एक युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। कार में कुल 6 लोग सवार थे। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मसूरी में झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार ऊपर की सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे की सड़क पर जा गिरा। वाहन में कुल 6 युवक-युवती सवार थे। उन्होंने बताया कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक, युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवती गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। ये सभी स्थानीय एक इंस्टिट्यूट के छात्र, छात्रा बताए गए हैं।

सभी स्टूडेंट देहरादून पढ़ाई करते थे

जानकारी के अनुसार, सभी स्टूडेंट देहरादून के DIT यूनिवर्सिटी और IMS यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते थे। सभी एंडेवर कार नंबर UK07 BD8600 से मसूरी घूमने के लिए गए थे। सुबह के समस वापस लौट रहे थे। तभी कार 200 फीट नीचे दूसरी सड़क पर छत के बल जा गिरी। मृतकों में दो उत्तराखंड के हरिद्वार, एक उत्तराखंड के सहसपुर, एक यूपी के सोनभद्र और एक यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाला था, जबकि घायल छात्रा नयनश्री (24) यूपी के न्यू विकास एलक्लेव-मेरठ की रहने वाली है।

इन स्टूडेंट्स की हुई मौत

  • अशुतोष तिवारी (25) निवासी निकट थाना नागपानी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
  • DIT यूनिवर्सिटी के हृदयांश चंद्र (24) निवासी एटीपी कॉलोनी, अनपरा सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।
  • IMS यूनिवर्सिटी के अमन सिंह राणा (22) निवासी शंकरपुर, सहसपुर देहरादून।
  • IMS यूनिवर्सिटी के दिंग्याश प्रताप भाटी (23) निवासी पैटलवुड अपार्टमेंट, ज्वालापुर हरिद्वार।
  • IMS यूनिवर्सिटी की तनुजा रावत (22) निवासी दुर्गा कॉलोनी, रूडकी हरिद्वार।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts