Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maharashtra News : ठाणे के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, अब तक 7 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, तीन किमी. दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

Maharashtra News : ठाणे के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, अब तक 7 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, तीन किमी. दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
ठाणे महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक सात लोगों की लोगों की मौत हो गई है जबकि, 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई लोगों के अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, यह कंपनी एमआईडीसी के फेज टू में स्थित है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि, धमाके की आवाज तीन किलोमीटर की दूरी तक सुनाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।

आसपास के कई घर हुए क्षतिग्रस्त

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि, हादसे के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

काफी दूर से धुएं के गुबार देखे गए

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। ठाणे के स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि विस्फोट दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर हुआ। विस्फोट से लगी आग आसपास के तीन कारखानों में फैल गई और काफी दूर से ही धुएं के गुबार और आग की लपटें देखी गईं।

डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने जताया दुख

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- परिसर में फंसे आठ लोगों को बचा लिया गया है। ‘घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और ज्यादा एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। मैंने ठाणे के जिलाधिकारी से बातचीत की है और वे भी मौके पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, लक्षित आपदा प्रतिक्रिया बल और दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि ठाणे स्थानीय निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम और ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल के 13 जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। ये भी पढ़ें- Burhanpur News : मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर, आक्रोशित लोगों ने फांसी की मांग की  
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts