PlayBreaking News

ठाणे केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट अपडेट : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, कई घायल; सरकार देगी 5 लाख रुपए मुआवजा

Follow on Google News
ठाणे केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट अपडेट : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, कई घायल; सरकार देगी 5 लाख रुपए मुआवजा
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे की एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को बॉयलर फटने से लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इस हादसे में 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। शव बुरी तरह जल जाने की वजह से उनकी पहचान हो पाना मुश्किल हो गया है। यह फैक्ट्री महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम यानी MIDC फेज -2 के कैंपस में स्थित है। वहीं फैक्ट्री के मालिकों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के लिए 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं, घायलों के इलाज की जिम्मेदारी ली है।

हादसे के समय बंद थी फैक्ट्री

जानकारी के मुताबिक, ठाणे के डोंबिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) एरिया के फेज-2 में स्थित अमुदान केमिकल्स फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर को एक बॉयलर फट गया था। धमका इतना जबरदस्त था कि इसका असर केमिकल फैक्ट्री के आसपास की कई फैक्ट्रियों पर पड़ा। इस घटना में स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। मामले में फैक्ट्री मालिकों मालती प्रदीप मेहता और मलय प्रदीप मेहता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। राज्य के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर उदय सामंत के मुताबिक, यह फैक्ट्री बंद थी। मरने वालों में ज्यादातर लोग पास की फैक्ट्री के हैं। हादसे के वक्त वे उसमें काम कर रहे थे। राज्य उद्योग और श्रम विभाग के मुताबिक, कारखाने में बॉयलर इंडियन बॉयलर एक्ट 1950 के तहत रजिस्टर्ड नहीं था।

आसपास के कई घर हुए क्षतिग्रस्त

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि, हादसे के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

काफी दूर से धुएं के गुबार देखे गए

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। ठाणे के स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि विस्फोट दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर हुआ। विस्फोट से लगी आग आसपास के तीन कारखानों में फैल गई और काफी दूर से ही धुएं के गुबार और आग की लपटें देखी गईं।

डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने जताया दुख

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- परिसर में फंसे आठ लोगों को बचा लिया गया है। ‘घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और ज्यादा एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। मैंने ठाणे के जिलाधिकारी से बातचीत की है और वे भी मौके पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, लक्षित आपदा प्रतिक्रिया बल और दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि ठाणे स्थानीय निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम और ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल के 13 जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। ये भी पढ़ें- Maharashtra News : ठाणे के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, अब तक 7 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, तीन किमी. दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts