ताजा खबरराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर लिखा- मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है। आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (INC) की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। ऐसा बहुत कुछ है, जिसे मैं व्यक्त करना चाहता हूं, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजें अनकही ही रह जाएं तो बेहतर है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं।

NCP में शामिल हो सकते हैं सिद्दीकी

कांग्रेस के पूर्व नेता ने यह कदम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अजीत पवार गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के रूप में मान्यता दिए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया है। सिद्दीकी के एनसीपी में जाने की चर्चा है।

बता दें कि सिद्दीकी मुंबई में कांग्रेस के एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरा थे, जो कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की गठबंधन सरकार के समय मंत्री भी थे। सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी वर्तमान में मुंबई के बांद्रा (पूर्व) से कांग्रेस विधायक हैं।

राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button