PlayBreaking News

मुंबई-नागपुर हाईवे पर हादसा, दो कारों की टक्कर में 7 की मौत, 4 घायल

Follow on Google News
मुंबई-नागपुर हाईवे पर हादसा, दो कारों की टक्कर में 7 की मौत, 4 घायल
छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के जालना जिले के कदवंची गांव के पास दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा ?

सूत्रों के अनुसार, हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर हुआ। हादसे के समय नागपुर से मुंबई जा रही एक कार को विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार उछलकर एक्सप्रेस-वे पर लगे बैरिकेड पर जा गिरी और हादसा हो गया। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल रहा है। जालना सरकारी अस्पताल के डॉ. उमेश जाधव ने बताया कि हादसे में घायल चार लोगों को में से दो को छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। एक घायल को अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में रखा गया है। उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये भी पढ़ें- नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मपुरी श्रीनिवास, 76 साल की उम्र में ली अंतिस सांस
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts