महाकुंभ में Google की पुष्प-वर्षा, सर्च करें ये शब्द, गुलाब की पंखड़ियों से भर जाएगी स्क्रीन, साथ ही मिलेगी खास जानकारीयां

Follow on Google News
महाकुंभ में Google की पुष्प-वर्षा, सर्च करें ये शब्द, गुलाब की पंखड़ियों से भर जाएगी स्क्रीन, साथ ही मिलेगी खास जानकारीयां
महाकुंभ को लेकर जहां पूरी दुनिया में उत्साह दिखाई दे रहा है तो वहीं सबसे बड़े सर्च इंजन Google ने भी खास तैयारी की है। अगर आप गूगल पर महाकुंभ टाइप करेंगे तो स्क्रीन पर पुष्प-वर्षा होने लगेगी। साथ ही, आपको महाकुंभ से जुड़ी पूरी जानकारी और लेटेस्ट अपडेट मिलेगी। यह पहला मौका नहीं है, जब गूगल ने किसी खास मौके के लिए ऐसा किया है। इससे पहले भी गूगल कई खास मौके पर नए डूडल बनाता रहता है, जिसमें यूजर्स को उस इवेंट से जुड़ी तमाम जानकारियां मिल जाती हैं।

मोबाइल-कम्प्यूटर दोनों के लिए फीचर

गूगल का यह फीचर कम्प्यूटर और मोबाइल दोनों के लिए है। जैसे ही आप गूगल सर्च में महाकुंभ टाइप करेंगे तो आपको स्क्रीन पर फूलों की बारिश होती दिखाई देगी। इसके साथ ही स्क्रीन पर नीचे की ओर आपको तीन ऑप्शन दिखेंगे। इसमें से पहले ऑप्शन पर क्लिक करके गुलाब की पंखड़ियों के गिरने को रोका जा सकता है, जबकि दूसरे ऑप्शन पर टैप करके आप ज्यादा गुलाब की पंखड़ियों को बरसा पाएंगे। वही तीसरे ऑप्शन पर आप टैप करके उस गुलाबी फोन स्क्रीन को किसी के साथ शेयर कर सकते है। यह लिंक फॉर्म में शेयर हो जाएगी। एनिमेशन के जरिए होने वाली पुष्प वर्षा काफी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

विजुअल समरी में मिलेगी ये जानकारीयां

गूगल ने Mahakumbh 2025 के मौके पर Visual Summary भी तैयार की है। गूगल पर Mahakumbh 2025 सर्च करते ही पिंक रोज़ एनिमेशन के साथ पहले नंबर पर विजुअल समरी का ऑप्शन दिखता है। यहां सभी जानकारी के साथ Wikipedia लिंक किया गया है जो यूजर्स को रीडायरेक्ट करके Wiki वेबसाइट पर ले जाता है जहां Mahakumbh से जुड़ी जरूरी जानकारियां आपको मिल जाएगी। इस विजुअल समरी में महाकुंभ से जुड़ी जरूरी जानकारियां दिखती हैं। इनमे हेल्पलाइन नंबर, इमरजेंसी सर्विसेज, कुंभ मैप, कुंभ ऐप और रेलवे स्टेशन्स की जानकारी है। ये भी पढ़ें- छतरपुर : पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, धूमधाम से कराई गरीब लड़की की शादी, मीडियाकर्मी बने बाराती
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts