Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mahakumbh Fire : महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी, कई टेंट जलकर हुए राख; आग पर पाया गया काबू, CM योगी ने लिया जायजा

Mahakumbh Fire : महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी, कई टेंट जलकर हुए राख; आग पर पाया गया काबू, CM योगी ने लिया जायजा
प्रयागराज। महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडालों में भीषण आग लग गई थी। यह आग मेले क्षेत्र के सेक्टर 19 में सिलेंडर फटने से लग गई थी। जिसमें 18 टेंट आग में जल गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15-16 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। अफसरों के मुताबिक, खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट से यह आग लगी थी। इसके बाद कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए। गनीमत है कि अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। https://www.youtube.com/shorts/RAHjFWQ2Ls0?feature=share देखें वीडियो...

19 में सिलेंडर फटे

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी थी। इसके बाद अन्य शिविर भी आग की चपेट में आ गए, और उनमें रखे एलपीजी सिलेंडर भी धमाके के साथ फटने लगे थे। रुक-रुककर सिलेंडर फट रहे थे। इस हादसे में 19 में सिलेंडर फटे। इसके बाद एहतियातन केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ में 10 चिकित्सकों को इमरजेंसी में बुलाया गया। एसआरएन अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

लोहे के ब्रिज के नीचे लगी आग

आग सेक्टर 20 की तरफ तेजी से बढ़ रही है। गीता प्रेस गोरखपुर का शिविर भी चपेट में आ गया है। आग पर अभी तक काबू नहीं जा सका है। अभी तक लगातार आग भड़क रही है। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।  यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लगी है। फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई है। इलाके को सील कर दिया गया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts