PU Special :ग्वालियर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, किले की ऐतिहासिक विरासत देखी

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर बुधवार को ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने दोपहर करीब 3 बजे ग्वालियर किले का दौरा कर यहां की ऐतिहासिक विरासत और परिसर को देखा।
ग्वालियर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, किले की ऐतिहासिक विरासत देखी
ग्वालियर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

ग्वालियर। सर्जियो गोर इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे और दोपहर 3 बजे ग्वालियर किले पहुंचे। किले के दौरे के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक विरासत देखी और इंटरेक्शन भी हुआ। अमेरिकी राजदूत के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट, होटल और ग्वालियर किले तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली से फ्लाइट से पहुंचे, एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सर्जियो गोर इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे। विमान ने दोपहर करीब 1.50 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और 2.55 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर अगवानी के बाद उन्हें उनके कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया। गोर के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पहले से सुरक्षा व्यवस्था की थी। एयरपोर्ट, होटल और किले में अलग-अलग अधिकारियों और पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई।

ये भी पढ़ें: भागीरथपुरा दूषित पानी केस रिपोर्ट सार्वजनिक-दशकों की अनदेखी व लापरवाही के कारण गई लोगों की जान

दोपहर 3 बजे ग्वालियर किले पहुंचे

ग्वालियर पहुंचने के बाद सर्जियो गोर दोपहर करीब 3 बजे ग्वालियर किले पहुंचे। उन्होंने किले के प्रमुख हिस्सों और यहां की ऐतिहासिक विरासत को देखा। इस दौरान इंटरेक्शन भी हुआ। ग्वालियर किला शहर की प्रमुख ऐतिहासिक पहचान है। इससे पहले सर्जियो गोर भारत के अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा भी कर चुके हैं।

किले के दौरे को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम

अमेरिकी राजदूत के ग्वालियर किले के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा। एयरपोर्ट से लेकर उनके ठहरने के स्थान और किले तक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि उनके पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

Breaking News

निजी होटल में ठहरे, पुलिस बल तैनात

किले के दौरे के बाद अमेरिकी राजदूत शहर के एक निजी होटल में ठहरे। होटल और उसके आसपास भी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार महाराजपुरा एयरपोर्ट क्षेत्र, होटल और पार्किंग व्यवस्था के लिए अलग-अलग अधिकारियों और पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के अलावा थाना पुलिस, महिला पुलिस और पुलिस लाइन से बल लगाया गया है।

गुरुवार को विमान से लौटेंगे दिल्ली

ग्वालियर प्रवास पूरा करने के बाद सर्जियो गोर गुरुवार को विमान से दिल्ली लौटेंगे। पुलिस के कार्यक्रम के अनुसार वे इंडिगो की फ्लाइट से ग्वालियर से रवाना होंगे। उनके प्रस्थान के दौरान भी एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वरिष्ठ अधिकारी पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। गोर बुधवार रात ग्वालियर में ही ठहरेंगे और गुरुवार को वापस दिल्ली रवाना होंगे।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts