Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में NTPC की ऐश पाइपलाइन फटी, सड़क पर फैली राख

सिंगरौली में NTPC की ऐश पाइपलाइन में तकनीकी समस्या के चलते लीकेज हो गया। बड़ी मात्रा में राख सड़क पर फैलने से बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। वाहनों के गुजरने पर राख उड़ने से आसपास के लोग भी परेशान रहे। NTPC की टीम ने मौके पर पहुंचकर रिसाव नियंत्रित किया और सड़क से राख हटाई।

सिंगरौली। एनटीपीसी की ऐश पाइपलाइन में अचानक लीकेज होने से बड़ी मात्रा में राख सड़क पर फैल गई। सड़क पर राख की परत जमने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को इसी रास्ते से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

पाइपलाइन में लीकेज के बाद देखते ही देखते सड़क के एक हिस्से में राख फैल गई। वाहनों के गुजरने पर राख उड़ने लगी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर जमा राख के कारण वाहन चलाने में दिक्कत हुई।

Breaking News

घटना की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाइपलाइन से हो रहे रिसाव को नियंत्रित करने के साथ सड़क पर फैली राख को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

NTPC ने बताया तकनीकी समस्या के कारण हुआ लीकेज

एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया कि ऐश पाइपलाइन में तकनीकी समस्या के कारण लीकेज हुआ था। जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था। पाइपलाइन की तकनीकी समस्या को दूर करने के साथ सड़क पर फैली राख को हटाने की कार्रवाई की गई।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts