मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस, सीएम शिवराज बोले- सायबर क्राइम हमारे लिए एक चुनौती है

Follow on Google News
आज मध्यप्रदेश पुलिस का स्थापना दिवस मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परेड की सलामी ली। बता दें कि कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। [embed]https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1471695184240857089?s=20[/embed]

शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद स्मारकर पहुंचकर देश व प्रदेश की सेवा में तत्पर रहकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की। [embed]https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1471700946065313794?s=20[/embed]

नक्सली गतिविधियां शून्य हैं : नरोत्तम मिश्रा

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बालाघाट के कार्यक्रम में पुलिस की किस बात की आलोचना कर रहे थे, जबकि उस समय उन्हीं की सरकार थी। आज की तारीख में प्रदेश में डाकुओं का कोई गैंग सक्रिय नहीं। नक्सली गतिविधियां शून्य हैं। इसका मतलब यह नहीं कि शांति का राज है। [embed]https://twitter.com/drnarottammisra/status/1471695165639172100?s=20[/embed]

MP पुलिस के खाते में एक नहीं अनेक उपलब्धियां : CM

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस के खाते में एक नहीं अनेक उपलब्धियां हैं। जिन पर मुझे और प्रदेश की जनता को गर्व है। आज मैं उन्हें प्रणाम करना चाहता हूं, जिन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस को दिशा ​दी। हम सबके लिए गर्व का विषय है। [embed]https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1471704580991819777?s=20[/embed]

सायबर क्राइम एक चुनौती है हमारे लिए : CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा, सायबर क्राइम एक चुनौती है हमारे लिए। क्राइम के खिलाफ हमें और भी कार्य करने की जरूरत है। गंभीर मामलों में गंभीरता लाने की जरूरत है। अधिक प्रयास करेंगे तो कोई अपराधी बच नहीं पाएगा। हमारे काम करने के रास्ते में आने वाली बाधाओं का हम निरंतर समाधान करते रहेंगे। [embed]https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1471709381305593860?s=20[/embed]

हमने नक्सलवाद के नेटवर्क को तोड़ा : CM

सीएम शिवराज ने कहा कि हमने नक्सलवाद के नेटवर्क को तोड़ा है। मुझे विश्वास है यही मध्यप्रदेश पुलिस इस नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा करेगी। सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। जब मध्यप्रदेश पुलिस को टास्क दिया, उस टास्क को पूरे कर्तव्य के साथ करने का काम किया है। [embed]https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1471705139232882688?s=20[/embed]

बलिदानी के लिए मप्र पुलिस को प्रणाम करता हूं : CM

सीएम शिवराज ने कहा कि कोविड के संकट के दौरान हमने जो देखा वह सचमुच में गर्व से भर देने वाला है। कोविड जैसी महामारी जिसके बारे में जानकारी नहीं थी। तब जब लॉकडाउन था, सबकुछ बंद था, पुलिस के जवान अपनी जान हथेली पर रखकर चल रहे थे। मैं बलिदानी के लिए मप्र पुलिस को प्रणाम करता हूं।

मुझे MP पुलिस पूरा विश्वास है : CM

सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है इसी कर्तव्य निष्ठा के साथ मध्यप्रदेश पुलिस अपने कर्तव्यपथ पर बढ़ती हुई ना केवल प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखेगी, बल्कि देश में सर्वश्रेष्ठ काम करके दिखाएगी। [embed]https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1471707610139152385?s=20[/embed]

हमने कई तरह की योजनाएं प्रारंभ की हैं : CM

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू कहा जाता है। जीवित समाज में कुछ घटनाएं होती हैं। लेकिन उन पर भी त्वरित कार्यवाही होती है उसके लिए मैं मध्यप्रदेश पुलिस को बधाई देता हूं। हमने कई तरह की योजनाएं प्रारंभ की हैं। डायल-100 ऐसी ही सेवा है। [embed]https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1471708838877270016?s=20[/embed]

जान जोखिम में डालकर जवानों ने लोगों की जान बचाई : CM

सीएम शिवराज ने कहा कि इसी साल चंबल में विनाशकारी बाढ़ आई थी। हमारे पुलिस के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने में सफलता पाई है। मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts