MP : केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, मृतकों के परिजनों को दिए राहत राशि के चेक
ग्वालियर-चंबल अंचल में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी मेंकेन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्यान्न और राहत सामग्री पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। यहां ट्रकों में भरकर राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
भोपाल। ग्वालियर-चंबल अंचल में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी मेंकेन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्यान्न और राहत सामग्री पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। यहां ट्रकों में भरकर राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री सिंधिया हवाई दौरा करने के बाद अशोक नगर पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज सुबह मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की और बाढ़ के दौरान मृत हुए 3 नागरिकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए के चेक संबल योजना के तहत प्रदान किए। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी, कौशल शर्मा संभागीय आयुक्त, आशीष सक्सेना कलेक्टर, कौशलेंद्र विक्रम सिंह पुलिस अधीक्षक अमित सांघी नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1424268094088699906?s=20[/embed]












