PlayBreaking News

इंदौर में स्टूडेंट ने एमपीपीएससी के एग्जाम में फेल होने के डर से सुसाइड की, तीन महीने पहले गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था

Follow on Google News
इंदौर। इंदौर में भंवरकुआं क्षेत्र में एक स्टूडेंट ने एमपीपीएससी के एग्जाम में फेल होने के डर से सुसाइड कर ली। युवक ने 15 दिन पहले ही एग्जाम दिया था और आंसर के आधार पर नंबर जोड़े और पिछले साल के कटऑफ से मिलान किए तो एक-दो नंबर कम आ रहे थे, इससे हताश हो गया था। विनोद का तीन महीने पहले गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। शुरुआत में वह इस बात से भी परेशान था। भंवरकुआं टीआई संतोष दूधी ने बताया कि बड़वानी निवासी विनोद डावर (25 साल) यहां नानक नगर में किराए से कमरा लेकर पढ़ाई करता था। शनिवार शाम वह कमरे से निकला और करीब आधे घंटे बाद दोबारा कमरे पर पहुंचा। बाथरूम में जाकर उल्टियां करने लगा। दोस्तों ने उससे उल्टी करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि चूहा मारने की दवाई खा ली है। बाद में उसने सोयाबीन का तेल पी लिया ताकि उल्टियां हों और जहर बाहर निकल आए। उसे थोड़ा आराम भी लगा था। बाद में फिर उल्टियां करने लगा। उसका रूम पार्टनर उसे तुरंत अस्पताल लेकर आया, लेकिन जान नहीं बची। पुलिस ने रूम पार्टनर के बयानों के बाद जांच शुरू कर दी। नंबर कम आने की आशंका में डिप्रेशन में था रूम पार्टनर ने बताया कि विनोद ने 25 अगस्त को एमपीपीएससी प्री की परीक्षा दी और कमरे पर आकर परीक्षा का पर्चा देखते हुए नंबर काउंट करने लगा। पिछले साल के कटऑफ को देखते हुए उसने अनुमान लगाया कि एक-दो नंबर कम आ रहे हैं। उसे लगा कि इस बार उसका सिलेक्शन नहीं होगा तो डिप्रेशन में चला गया। रविवार को वह घर जाने की बात भी कर रहा था। अकेला नहीं छोड़ते थे दोस्त एक दोस्त ने बताया कि विनोद का किसी लड़की से अफेयर था। तीन महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोस्तों के समझाने के बाद उसने पूरा दिमाग पढ़ाई में लगा लिया था। उधर, दोस्तों को टेंशन थी कि विनोद गर्लफ्रेंड के चक्कर में कोई गलत कदम न उठा ले, इसलिए उसे वह अकेला नहीं छोड़ते थे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts