PlayBreaking News

मुरैना में भीषण सड़क हादसा :श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 3 की मौत; कई घायल

मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पत्थर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 घायल हुए हैं। सभी भूमिया बाबा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 3 की मौत; कई घायल
भूमिया बाबा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माता बसैया थाना क्षेत्र में पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भूमिया बाबा मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार सभी लोग बानमौर विजयपुरा से माता बसैया के पास स्थित भूमिया बाबा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। जब ऑटो पारासर की तेवरिया के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही पत्थर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। ऑटो चालक को छोड़कर बाकी सभी यात्री आपस में रिश्तेदार हैं।

Breaking News

हादसे में इनकी हुई मौत

  • महेंद्र पुत्र बाबूलाल राठौर (50)
  • मनोरमा पत्नी राजेंद्र राठौर (45)
  • ऑटो रिक्शा चालक

घायलों की सूची

  • सूरज पुत्र महेंद्र राठौर (24)
  • वंशिका पुत्री राहुल (2)
  • गुंजन पुत्री भूरा राठौर (11)
  • अंजलि पत्नी सूरज राठौर (21)
  • मीना पत्नी रामकरण राठौर (45)

इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts