Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर: महिला से युवक ने दोस्ती की, फिर धोखे से रेप किया; पति को पता चला तो तलाक दे दिया

ग्वालियर। महिला से रेप और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला को अस्पताल में मिला था। यहां उससे हमदर्दी जताई और दोस्ती कर ली। इसके बाद रेप किया। घटना का महिला के पति को पता चला तो उसने तलाक दे दिया। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ललितपुर निवासी महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक अस्पताल में उसकी दोस्ती डीडी नगर में रहने वाले रविकांत सैनी से हुई। जब उसकी तबियत खराब हुई तो वह ग्वालियर में इलाज कराने आई। यहां पर रविकांत ने बताया कि सभी डॉक्टर्स से उसकी अच्छी पहचान है। वह उसका मुफ्त में अच्छा इलाज करा देगा। उसकी बातों में आकर वह उसके साथ कंपू स्थित एक नर्सिंग होम में गई और दवा लेने के बाद वह उसे एक मंदिर ले गया। यहां उसने प्रसाद (पेड़ा) खाने के लिए दिया। इसके बाद महिला को कुछ याद नहीं है। जब होश आया तो वह गांधी नगर स्थित आध्या गेस्ट हाउस में थी। उसके शरीर से कपड़े गायब थे। आरोपी ने उसके साथ रेप किया था। ब्लैकमेल कर आएदिन रेप करता था आरोपी बाद में आरोपी ब्लैकमेल करने लगा और आए-दिन रेप करता। मना करने पर अश्लील वीडियो को पति और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। जब महिला के पति को यह बात पता लगी तो उनके बीच झगड़े शुरू हो गए। मामला कोर्ट तक पहुंचा और अभी कुछ दिन पहले तलाक हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts