PlayBreaking News

Indore News :इंदौर-देवास रोड पर चलती बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंदौर-देवास रोड पर शिप्रा थाना क्षेत्र में चलती बस में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। देवास से रवाना दमकल रसलपुर के जाम में फंस गई, जिसके बाद जेआर वेयरहाउस और इंदौर से फायर टीम भेजी गई। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी।
Follow on Google News
इंदौर-देवास रोड पर चलती बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
इंदौर-देवास रोड पर शिप्रा थाना क्षेत्र में चलती बस में अचानक लगी आग

इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रीवा से इंदौर आ रही जय अंबे ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। घटना शिप्रा थाने के सामने हुई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी को चोट नहीं आई।

टायर फटने के बाद लगी आग

पुलिस के अनुसार, चलती बस का अचानक एक टायर फट गया। इसके बाद चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान टायर और सड़क के बीच हुए घर्षण के कारण बस के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

फायर ब्रिगेड ने तुरंत पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इससे आग को बस के बाकी हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

Breaking News

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

हादसे के दौरान बस में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पुलिस ने यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की और उन्हें इंदौर के लिए रवाना कर दिया। इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

आग लगने की वजह की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि टायर फटने के बाद हुए घर्षण के कारण आग लगी। हालांकि, पूरे मामले की जांच के बाद ही अंतिम वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts