PlayBreaking News

MP में संविदा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी :सैलरी में 4.46% इजाफा तय, अप्रैल 2026 से लागू

केरल में शिगेला संक्रमण के मामले बढ़कर 126 पहुंच गए हैं। कोझिकोड में एक 4 साल के बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। जानिए यह संक्रमण क्या है, कैसे फैलता है और इससे बचाव के उपाय क्या हैं।
Follow on Google News
सैलरी में 4.46% इजाफा तय, अप्रैल 2026 से लागू

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के संविदा पर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का फैसला किया है। वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

सरकारी आदेश के अनुसार संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की जाएगी। यह बढ़ोतरी पिछले साल की 3.87 प्रतिशत वृद्धि से ज्यादा है।

किस नियम के तहत हुआ फैसला?

यह फैसला सामान्य प्रशासन विभाग की 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के आधार पर लिया गया है। इस नीति में यह व्यवस्था है कि हर साल उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर संविदा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी।

/img/15/1780919907073

कितने कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख संविदा कर्मचारी और अधिकारी काम करते हैं। लेकिन इस बढ़ोतरी का लाभ सभी को नहीं मिलेगा। करीब एक लाख कर्मचारियों को ही इसका फायदा मिलेगा, क्योंकि कुछ विभागों में अभी 2023 की संविदा नीति लागू नहीं हुई है। जिन विभागों में यह नीति लागू है, वहीं वेतन वृद्धि दी जाएगी।

जिन विभागों में यह नीति लागू नहीं है, वहां के संविदा कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिलेगा। इस वजह से बड़ी संख्या में कर्मचारी अभी इस सुविधा से बाहर रहेंगे।

कर्मचारियों की मांग

संविदा कर्मचारी संघ ने सरकार से मांग की है कि सभी विभागों में 2023 की संविदा नीति लागू की जाए ताकि हर संविदा कर्मचारी को CPI आधारित वेतन वृद्धि का लाभ मिल सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts