Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Harda News :खिरकिया में मूंग खरीदी केंद्रों पर एसडीएम की सख्ती, किसानों से वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई

हरदा जिले की खिरकिया एसडीएम रजनी वर्मा ने मूंग उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से 'सुपड़ी' लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी और अच्छी गुणवत्ता की मूंग को बिना वजह अस्वीकार नहीं करने तथा खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखने के निर्देश दिए।
खिरकिया में मूंग खरीदी केंद्रों पर एसडीएम की सख्ती, किसानों से वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई
उपार्जन कार्य का निरीक्षण करतीं एसडीएम

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया में एसडीएम रजनी वर्मा ने गुरुवार को समर्थन मूल्य पर चल रही ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को किसानों के हितों की रक्षा करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की बारीकी से जांच की।

दो खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

एसडीएम ने वर्धमान वेयरहाउस स्थित चौकड़ी समिति और नर्मदा वेयरहाउस में संचालित किसान विपणन समिति, खिरकिया के मूंग उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड की जांच कर शासन के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।

'सुपड़ी' लेने पर होगी कड़ी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी खरीदी केंद्र पर हम्माल या अन्य कर्मचारी किसानों से किसी भी प्रकार की 'सुपड़ी' (अवैध वसूली) न लें। यदि ऐसी शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News

अच्छी गुणवत्ता की मूंग को बेवजह न करें अस्वीकार

रजनी वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। अच्छी गुणवत्ता की मूंग को खराब बताकर खरीदी में बाधा नहीं डाली जानी चाहिए। किसानों की उपज का नियमानुसार और निष्पक्ष तरीके से उपार्जन सुनिश्चित किया जाए।

किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश

एसडीएम ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को शासन के सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts