ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

VIDEO : मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, डर्टी पॉलिटिक्स का आरोप लगाया

ग्वालियर। मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए डर्टी पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पर ना विषय है और ना मुद्दा, वो कुछ भी असत्य आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस को किसी उपलब्धि पर जिक्र करना चाहिए। तोमर ने आगे कहा कि 2003 से पहले मध्य प्रदेश में आपकी (कांग्रेस) सरकार थी, उस सरकार की क्या उपलब्धि थी। कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है, मौका मिला था 15 महीने का लेकिन तब भी कोई काम नहीं किया। हम कांग्रेस के डर्टी पॉलिटिक्स के मुद्दे पर नहीं जाएंगे हम विकास के मुद्दे पर रहेंगे।

ग्वालियर ऐतिहासिक नगरी : नरेंद्र सिंह तोमर

ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने के सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश में ग्वालियर है, ग्वालियर ऐतिहासिक नगरी है। ग्वालियर गालव ऋषि की नगरी है, कुशाभाऊ ठाकरे की अध्ययन नगरी है, ग्वालियर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली है। ग्वालियर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का संदेश दिया। इसने देश को पहला मेयर जनसंघ दिया। यहां जनसंघ का कार्यालय बना। ग्वालियर में हमारा नरा गड़ा हुआ है।

परिवारवाद को लेकर क्या बोले केंद्रीय कृषि मंत्री

परिवारवाद को लेकर उठ रहे सवालों पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अगर किसी परिवार का सदस्य किसी पद पर नहीं है, तो उस परिवार के बेटा, बेटी जो सक्रिय होकर पार्टी के लिए काम कर रहा है, उसे टिकट दिया जा सकता है। उदाहरण के लिए सबलगढ़ में मेहरबान सिंह की मृत्यु हो गई तो उनकी बहू सरला रावत को टिकट दिया गया है। वह एक अच्छी कार्यकर्ता हैं। वहां उनकी मांग थी कि इसे परिवारवाद से पृथक रखना चाहिए।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने परिवारवाद का शाब्दिक अर्थ समझाया उन्होंने कहा कि परिवारवाद का मतलब है पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पिता राष्ट्रीय महामंत्री पत्नी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेटा, राष्ट्रीय मंत्री बेटी, कोषाध्यक्ष साला यह परिवारवाद है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button