Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आतंक, अन्याय और अत्याचार से नरोत्तम मिश्रा की पहचान...दिग्विजय सिंह ने दतिया उपचुनाव पर निशाना साधा, घनश्याम सिंह की तारीफ की

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की तारीफ करते हुए नरोत्तम मिश्रा पर तीखा हमला बोला। साथ ही बीजेपी में भी अंदरूनी कलह होने का दावा किया और स्थानीय नेतृत्व को प्राथमिकता देने की बात कही।
दिग्विजय सिंह ने दतिया उपचुनाव पर निशाना साधा, घनश्याम सिंह की तारीफ की
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और दतिया के पूर्व राजपरिवार के सदस्य घनश्याम सिंह को शांत, समझदार और जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्ति बताया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि घनश्याम सिंह किसी का बुरा नहीं सोचते और हमेशा लोगों के हित में काम करते हैं। उनके मुताबिक, दतिया को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो समाज के लिए काम करे।

नरोत्तम मिश्रा पर किया तीखा हमला

दिग्विजय सिंह ने पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पहचान आतंक, अन्याय और अत्याचार से रही है। उन्होंने कहा कि घनश्याम सिंह का व्यक्तित्व नरोत्तम मिश्रा से बिल्कुल अलग है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को भी एक समझदार नेतृत्व की जरूरत है। साथ ही उन्होंने स्थानीय व्यक्ति को टिकट दिए जाने की बात दोहराई।

Twitter Post

'दतिया की जनता घनश्याम सिंह को अच्छी तरह जानती है'

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि घनश्याम सिंह और उनका परिवार दतिया में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके परिवार को लंबे समय से जानती है और उनकी अलग पहचान है।

Breaking News

बीजेपी में भी अंदरूनी कलह का दावा

कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भी अंदरूनी कलह से जूझ रही है। उन्होंने दावा किया कि दतिया इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मां के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उनके अनुसार, यदि इसे अंदरूनी कलह नहीं माना जाता, तो फिर और क्या माना जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts