भोपालमध्य प्रदेश

MP Corona Update : 24 घंटे में 186 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस 15 सौ के पार; जानें क्या है संक्रमण दर

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 186 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 196 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1512 पहुंच गई है।

प्रदेश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 186

कुल मामले : 10,50,062

कुल मौतें : 10,756

एक्टिव केस : 1,512

कुल रिकवरी : 10,37,794

ये भी पढ़ें- Corona Alert : सावधान! देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार… बच्चे भी हो रहे संक्रमित, इस वजह से बढ़ रहे मामले

क्या है संक्रमण दर ?

मध्यप्रदेश में रविवार को 7 हजार 225 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं, प्रदेश में संक्रमण दर 2.57% है। इसी के साथ रिकवरी रेट 98.60% स्थिर बनी हुई है। वैक्सीनेशन की बात की जाए तो प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 43 लाख 57 हजार 747 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वर्तमान में 11 पुलिसकर्मी संक्रमित हैं।

इस साल प्रदेश और तीन बड़े शहरों में कोरोना से हुई मौतें

महीना मध्यप्रदेश इंदौर भोपाल जबलपुर
जनवरी 110 38 24 14
फरवरी 89 30 19 14
मार्च 1 0 0 0
अप्रैल 1 0 0 1
मई 1 1 0 0
जून 9 1 4 4
जुलाई 10 5 3 2
कुल 221 75 50 35

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button