Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्य प्रदेश में त्योहारों के बाद 4 सीटों पर उपचुनाव होंगे, सरकार ने आयोग को भेजा था सुझाव

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन और ओडिशा की एक सीट पर उपचुनाव कराए जाने का फैसला किया है
भोपाल। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शनिवार को बंगाल और ओडिशा में उपचुनाव कराए जाने को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया। मध्य प्रदेश में भी एक लोकसभा और तीन विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव होना है। फिलहाल, यहां चुनाव अब त्योहारों के बाद होंगे। इस संबंध में सरकार ने वजह बताई है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने बताया कि चुनाव आयोग ने उप चुनाव को लेकर जानकारी मांगी थी। जिस पर बाढ़ की सिचुएशन से अवगत कराया। त्यौहार और पैंडेमिक के बारे में जानकारी दी। साथ ही सुझाव दिया था कि त्यौहार का सीजन खत्म होने के बाद उपचुनाव कराए जाएं, ताकि किसी तरह की परेशान न हो। जिस पर चुनाव आयोग ने विचार किया और अभी राज्य में उपचुनाव नहीं कराए जाने का निर्णय लिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश की चारों सीटें जनप्रतिनिधियों के निधन से खाली हुई हैं। खंडवा लोकसभा सीट से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई है। जबकि पृथ्वीपुर (टीकमगढ़) सीट से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर, जोबट (झाबुआ) सीट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया और रेगांव (सतना) सीट से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन से खाली हुई है। इन सभी सीटों पर उपचुनाव होना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा: पश्चिम बंगाल के भवानीपुर, समसेरगंज, जंगीपुर और ओडिशा के पिपली विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होंगे।

बंगाल में ममता बनर्जी को चुनाव जीतना जरूरी

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए विधानसभा का उपचुनाव जीतना जरूरी है। बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों में मई में ममता को भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, यदि कोई मुख्यमंत्री किसी विधानसभा या फिर विधानपरिषद का सदस्य नहीं है तो फिर उसे 6 महीनों के अंदर किसी एक सदन का सदस्य होना अनिवार्य है। ममता यहां भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस नेता शोभन देव ने चुनाव जीतने के बाद ममता के लिए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इन राज्यों ने अभी उपचुनाव पर सहमति नहीं जताई

चुनाव आयोग ने राज्यों के अफसरों से उपचुनाव को लेकर इनपुट मांगा था। इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और यूनियन टेरिटरी के एडवाइजर दादरा एंड नगर हवेली, दमन एंड दीव शामिल हैं। यहां के अफसरों ने राज्यों में बाढ़ की स्थिति के बारे में बताया।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts